ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में दिल दहलाने वाली घटना : घर से उठा 8वीं के छात्र...

बिहार में दिल दहलाने वाली घटना : घर से उठा 8वीं के छात्र की फोड़ी आंखें, उतारा मौत के घाट

04-Jan-2024 02:15 PM

By First Bihar

BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक किशोर की आंख फोड़कर हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिले में आठवीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने छात्र की दोनों आंखें फोड़ दी थीं। पुलिस ने एक तालाब से छात्र का शव बरामद किया है। पुलिस की जांच में पुरानी दुश्मनी और भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। शिकानपुर गांव निवासी रामदेव यादव के 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। निर्ममता इतनी कि छात्र की दोनों आंख भी फोड़ दी गईं। अब इसका शव बरामद किया गया।


बताया जाता है कि, दिलखुश गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। पुरानी दुश्मनी व भूमि विवाद में अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए इस मामले में छात्र के पिता ने चार लोगों पर मुकदमा किया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर दिलखुश के शव को शिकानपुर गांव स्थित तालाब से बरामद किया। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।


वहीं, इस घटना को लेकर मृत छात्र के पिता रामदेव यादव ने  पुलिस को दिए आवेदन में कहा था कि एक जनवरी को पुरानी रंजिश में गांव के ही अप्पो यादव, निभाष यादव, निर्मल यादव व प्रभाष यादव ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटकर घायल कर दिया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अपने पुत्र दिलखुश कुमार के साथ सो गए।


उधर,  सुबह पुत्र को सोया छोड़कर वह खेत पर पटवन के लिए गए थे। वापस लौटने पर दिलखुश नहीं मिला। खोजबीन करने के बाद उन्होंने केस किया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव में लोग इस हत्या से आक्रोशित हैं।