ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार: ढाई साल की बच्ची से किशोर ने किया रेप, आरोपी पुलिस की...

बिहार: ढाई साल की बच्ची से किशोर ने किया रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार

15-Feb-2022 09:48 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के एक पंचायत में दरिंदे ने ढाई वर्ष की बच्ची के साथ इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया है.घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार की रात घर में अकेले सोई करीब ढ़ाई वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के टोले के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. 


जानकारी अनुसार उसी टोले में एक पड़ोसी के घर लड़की की शादी समारोह का आयोजन था. रविवार की रात अररिया जिला के पिठौरा गांव से बाराती रात बारह बजे गांव पहुंची थी. बारात के आने की खबर सुनकर पीड़ित बच्ची को घर में अकेले सोया छोड़ परिवार के सभी सदस्य बारात देखने शादी आयोजन स्थल पर चले गये. इसी बीच वार्ड नंबर 04 निवासी सोनू कुमार पीड़ित बच्ची के घर चोरी करने के इरादे से आया. गांव वालों के अनुसार 14 वर्षीय सोनू चोर प्रवृत्ति का लड़का है. कई बार टोले मुहल्ले में बल्ब आदि चुराने की घटना को अंजाम दे चुका है. पीड़ित बच्ची रोती हुई घर से बाहर आकर रोने लगी. तभी किसी ने लहूलुहान बच्ची को देखकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. पीड़ित बच्ची की मां अपनी बेटी को संभाला और घर लेकर आई. तभी घर में छिपा आरोपी सोनू, बच्ची की मां को देख घर से भाग खड़ा हुआ. 


सुबह इस बात की जानकारी लोगों को जब हुई ,तब जाकर पुलिस को खबर की गई. इस अतिसंवेदनशील मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने अपने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिए. सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ,राघोपुर थाना पुलिस,महिला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता बच्ची का स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया जा रहा है. महिला थानाध्यक्ष पीड़ित बच्ची को उसकी मां के साथ लेकर जांच के लिए सुपौल ले गई है. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसपी डी अमरकेश पहुंचे और जानकारी ली. जिसके बाद उन्होंने आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. आदेश मिलते ही पुलिस ने गांव मे छिपे आरोपी सोनू को पकड़ कर थाना लाया. जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी नजर आई है. 


वहीं अभी आरोपी सोनू प्रतापगंज पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया जा रहा है. मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी चोर प्रतापगंज पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि देर रात पुलिस हाजत से आरोपी फरार हो गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि घटना की सूचना मिलने पर सुपौल एसपी डी अमरकेश खुद मोकाये वारदात पर पहुँच आरोपी के गिरफ्तारी का आदेश दिया था. जिसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. मामले पर सुपौल पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने जानकारी देते हुए बतलाया कि चुकि आरोपी नाबालिग था. उसे हाजत में नहीं रख सकते थे. एक कमरे में पुलिस की निगरानी में  रखा गया था. जो देर रात मौके का फायदा उठाकर फरार ही गया है पुलिस निगरानी से फरार आरोपी की तालाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.