ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बिहार में डेंगू का कहर जारी: नेता प्रतिपक्ष बोले..जनता कराह रही है लेकिन...

बिहार में डेंगू का कहर जारी: नेता प्रतिपक्ष बोले..जनता कराह रही है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को इससे कोई मतलब नहीं

12-Oct-2022 02:06 PM

PATNA: बिहार में तेजी से बढ़ रहे डेंगू की मरीजों की संख्या पर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग बीमार पर चुके हैं। कुछ लोगों की मौतें भी हो चुकी है। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में ना तो बेड मिल रहा है और ना ही सही से इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बिहार से बाहर आनंद उठाने में लगे हैं। क्योंकि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से उनको कोई मतलब नहीं है। बिहार के लोग डेंगू से कराह रहे है और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पिता लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर भेजकर आनंद मना रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। ना कहीं सफाई हो रहा है और ना ही ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव हो रहा है यहां तक कि इलाके में फॉगिंग भी नहीं हो रहा है। नगर निगम के अंदर भी अराजकता का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच-पांच विभाग ले रखे है जबकि संभल एक भी विभाग नहीं रहा है। मुख्यमंत्री जी को बिहार की जनता को परेशान करने में आनंद आ रहा है। बड़े भाई और छोटे भाई बिहार को फिर उसी रसातल में भेजने का काम कर रहे हैं। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के लोग डेंगू से कराह रहे है और स्वास्थ्य मंत्री पिता लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर भेजकर आनंद मना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव से कहा कि जनता को बीमारी से मुक्त करने के लिए जिम्मेवारी संभालिए। स्थिति भयावह हो गयी है। दो महीने से ऊपर सरकार बने हो गया है आपने क्या कदम उठाया यदि बिहार नहीं संभल रहा तो इस्तीफा दे दें नहीं तो बिहार की जनता सबक सिखाएंगी।