तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
18-Jun-2024 10:22 AM
By First Bihar
MADHUBANI : मधुबनी में एक जन वितरण प्रणाली के डीलर के बेटे की दबंगई सामने आई है। बकाया राशन मांगने पर डीलर का बेटा आपे से बाहर हो गया और बुजुर्ग शख्स के साथ पहले तो मारपीट की फिर उसे रस्सी से बांधकर जानवरों की तरह सड़क पर घसीट दिया। घटना खिरहर थानाक्षेत्र के पहरा गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, पहरा गांव निवासी 70 वर्षीय मैनेजर गोसाई गांव के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता शिवधारी गोसाई के यहां राशन सामग्री लेने गए हुए थे। उन्होंने डीलर से पिछले महीने का बकाया राशन देने की बात कही। इसी बात पर डीलर के बेटे दीपक कुमार गोसाई ने गाली गलौज शुरू कर दी।
इस दौरान आरोपी ने बुजुर्ग शख्स को जानवरों की तरह रस्सी से बांध दिया और सड़क पर घसीटने लगा। बाद में लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया जिससे बुजुर्ग शख्स लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, घटना को अंजाम देने के बाद डीलर और उसका एक बेटा गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। जबकि पुलिस ने डीलर के दूसरे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने फरार डीलर और उसके बेटे को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।