BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
22-Apr-2024 07:47 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में आज अहले सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ है जब दो बाइकों पर सवार होकर 5 लोग जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह से सभी लोग लौट रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास आज सुबह -सुबह शादी समारोह में शामिल हो कर दो बाइक से वापस आ रहे पांच लोगों को एक बेलगाम ट्रक ने रौंद डाला है। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आस- पास के इलाकों में चीख -चीत्कार मच गई। इसके बाद घटना की सुचना हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। सड़क दुर्घटना की सूचन पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल एक शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की सुचना इस युवक के परिजनों को दे दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में लगी हुई है।