मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Jul-2024 11:40 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ हैवानियत की है। आपसी विवाद के बाद दबंगों ने दंपति को निर्वस्त्र कर पीटा और बाद में दलित महिला के पति के मुंह में पेशाब किया। शर्मसार कर देने वाली घटना मनियारी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी। बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सनी पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। इसी विवाद को लेकर हमलावरों के साथ पहुंचे आरोपियों ने ब्रह्म स्थान पर बैठे पीड़ितों के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की और चाकू से सिर पर हमला कर दिया।
इस दौरान दबंगों ने एक दंपति को निर्वस्त्र पर बेरहमी से पीटा और बाद में उनके मुंह में पेशाब कर दिया। ग्रामीणों को आते देख सभी दबंग घर में आग लगाकर लगाकर मार देने की धमकी देने लगे और वहां से फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने मनियारी थाने में गांव के ही दबंग बाप-बेटा को नामजद करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मनियारी थानेदार देवव्रत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अभियुक्तों पर लगे सभी आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी।