Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
11-Dec-2021 10:32 AM
By SONU
NAWADA : दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां दहेज नहीं मिलने पर पति ने अपनी पत्नी को जहर देकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया.
मामला रजौली थाना क्षेत्र के बभनटोली मोहल्ला निवासी स्व सुबोध सिंह का पुत्र धीरज कुमार ने अपनी पत्नी को खाना में जहर देकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि नवादा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री काजोल कुमारी की शादी 2018 में धीरज सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से की गई थी. विवाह के बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगे. बताया जा रहा है कि कभी-कभी परिवार के लोगों ने अपनी बेटी की सुख को देखते हुए आर्थिक मदद भी की. परिजन ने बताया कि 2019 में विवाहिता को जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई. फिर इस मामला को लेकर सभी परिवार ने एक साथ बैठकर मामला को शांत करवाया.
अचानक शुक्रवार को रात में जानकारी मिली कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है. फिर मायके वाले ससुराल पहुंचे. ससुराल में विवाहिता काजोल नहीं पाई गयी. फिर खोजबीन के लिए सभी परिवार बिहार शरीफ पहुंचे. यहां पर काजल का शव मिला. वहीं मायके वाले को देखकर ससुराल वाले सभी परिवार शव को छोड़कर फरार हो गये. भाई गुलशन कुमार ने बताया है कि प्रतिदिन हम लोग वीडियो कॉल से बहन से बात करते थे, लेकिन शुक्रवार को बहन से बात नहीं हुई तो हम लोगों को आशंका हुआ कि जरुर हमारी बहन के साथ कोई घटना घटी है. फिर हम लोग ससुराल पहुंचे, जहां पर जानकारी मिली कि हमारी बहन की हत्या कर दी गई है.
गुलशन कुमार ने बताया कि मेरी बहन को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था. हम लोग के समझाने बुझाने के बावजूद भी ससुराल वाले नहीं माने और अंत में आकर मेरी बहन की हत्या कर दी. भाई ने बताया है कि हमारे भंगना को लेकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं. 2 साल का एक भंगना भी है. आशंका है कि हमारे भंगना के साथ भी ससुराल के परिवार के लोग कुछ घटना का अंजाम दे सकता हैं.