बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
13-Jun-2024 07:14 PM
By First Bihar
BEGUSARAI/ NALANDA: बिहार में आए दिन दहेज हत्या का मामला सामने आ रहा है। दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून तक बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। देहज की खातिर दूसरे की बेटी की जान ले रहे हैं। ऐसा करने में इन दरिदों का हाथ तक नहीं कांपता। दहेज दानवों की दो और करतूत बिहार से निकलकर सामने आई है जो बेगूसराय और नालंदा जिले की घटना हैं।
बेगूसराय में बुलेट दहेज के रूप में मांगी गयी थी और मांग पुरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गयी। विवाहिता के गले में फंदे का निशान पाया गया है। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सदु बिगहा गांव में दहेज के खातिर ससुरालवालों ने विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं।
सबसे पहले बात बेगूसराय की करते हैं जां नवविवाहिता की बुलेट बाइक को लेकर हत्या कर दी गयी है। गले में फंदा डालकर हत्या की गयी है। मायकेवालों ने बताया कि शादी के बाद और दहेज मांगा जा रहा था। दहेज में बुलेट बाइक मांगी जा रही थी। बुलेट नहीं मिलने पर बेटी की हत्या कर दी गयी। घटना गढ़हरा थाना क्षेत्र के बारो रामपुर टोला वार्ड-15 की है। मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला स्थित बाबा टोल के वार्ड -17 निवासी बबलू सिंह की इकलौती पुत्री रिमझिम कुमारी के रुप में हुई है।
मृतका के चाचा पंकज सिंह ने बताया कि मेरा भतीजी रिमझिम कुमारी की शादी वर्ष 2023 के मई महीने में गढ़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर टोल निवासी विजय शंकर राय के पुत्र राजा कुमार के साथ हुई थी । शादी के 12 महीने बाद ही गले में फंदा लगाकर भतीजी की हत्या ससुरालवालों ने पति के साथ मिलकर कर दिया। परिजनों ने ससुराल वालों पर बुलेट की मांग पूरा नहीं होने पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति और ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र बिहार के नालंदा जिले में भी एक बेटी दहेज दानवों की बली चढ़ गयी। दहेज के लिए पति और ससुरालवालों ने विवाहिता को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सदु बिगहा गांव की है जहां गुरुवार के दिन ससुरालवालों ने दहेज के खातिर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सदु बिगहा गांव निवासी नीतीश कुमार के 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान के रूप मे हुई है। विवाहिता के हत्या के बाद पति और ससुरालवाले घर छोड़ कर फ़रार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कहा कि दहेज के खातिर बेटी की हत्या कर दी गयी है। मृतका के मायके वालों की सूचना पर नगरनौसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक के शरीर पर जख्मी के निशान भी मिले हैं। पुअनि ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मृतका के परिजन दहेज को लेकर पी-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
वही तीसरी घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली से भी निकलकर सामने आ रही है जहां दहेज में गाड़ी नहींं मिली तब विवाहिता की हत्या कर दी गयी। सुगौली के वार्ड 12 में ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर बहू को मारने की बात सामने आई है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अमीर खान टोला के वार्ड संख्या 12 निवासी शाहिल अंसारी की पत्नी सहीना खातुन के रूप में हुई है। दो साल पहले ही मुस्लिम रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई थी लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि महज गाड़ी के लिए मेरी बेटी की हत्या फाँसी लगाकर पति और उसके परिवार वालों ने कर दी है। मृतका का छह महीने का एक लड़का भी है। मृतका के पति को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गयी। जहां पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। मृतका बखरियां गुलाम मियां टोला वार्ड नं 3 थाना- मझौलिया सत्तार मियां की बेटी है। मृतका के परिजनों ने फांसी लगाकर जान से मारने का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाया है। वही दहेज हत्या का मामला सुगौली थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल तीनों मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।