मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jul-2024 03:12 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र के सिंघवारी गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, डकैतों ने बुधवार की रात सिंघवारी गांव निवासी शशि शर्मा के घर को निशाना बनाया। देर रात रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि करीब 15 लाख के आसपास की जेवरात एवं अन्य सामान की लूटपाट हुई है। इतना ही नहीं गृह स्वामी शशि शर्मा की पत्नी पिंकी देवी ने जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े ही आराम से भाग निकले। इस दौरान गृह स्वामी के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पुलिस की टीम गहन जांच कर रही है। फिलहाल पूरे गांव में खौफ का माहौल हैष लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।