Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
18-Mar-2020 08:19 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एक आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के मुताबिक बिहार में संयुक्त रूप से होने वाली डीएलएड की परीक्षा को अचानक से कैंसल कर दिया गया है. इसको लेकर सभी जिलों के डीएम को परीक्षा नियंतक की ओर से लेटर भी लिखा गया है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एग्जामिनेशन कंट्रोलर की ओर से सभी जिलों के डीएम, एसपी और एसएसपी को यह सूचना दी गई है. इसके साथ ही सभी डीईओ और केंद्राधीक्षक को भी जानकारी दी गई है. बिहार बोर्ड की डीएलएड की संयुक्त परीक्षा 28 मार्च को होने वाली थी. जिसे अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
एग्जामिनेशन कंट्रोलर के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है. इस परीक्षा की अगली तारीख आगे प्रकाशित की जाएगी.