ब्रेकिंग न्यूज़

कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए..

बिहार में साइबर अपराध के मामले बढ़े: बैंक मैनेजर से लेकर क्लर्क तक को लगाया चूना, ठग लिए 70 लाख से अधिक की राशि

09-Apr-2024 11:23 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एसबीआई के रिटायर मैनेजर से 54 लाख रुपए ठग लिए जबकि कारा कर्मी और पशुपालन विभाग के क्लर्क को 19 लाख रुपए का चूना लगा दिया है।

साइबर अपराधियों ने सबसे पहले राजेंद्र नगर के रहने वाले एसबीआई के सेवानिवृत मैनेजर मुकेश दास को अपना शिकार बनाया। गिरोह की महिला सदस्य ने उन्हें फोन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया और निवेश का झांसा दिया। इस झांसे में आकर उन्होंने 11.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और बाद में 54 लाख से अधिक रुपए गवां बैठे।

साइबर अपराधियों ने इसके बाद फतुहा के रहने वाले कारा विभाग के क्लर्क दीपक कुमार को निवेश से 20 गुना अधिक लाभ देने वाला मैसेज भेजा। झांसे में आकर दीपक कुमार एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए, जहां उनसे 15 लाख रुपए ठग लिए गए। जबकि साइबर ठगों ने पशुपालन विभाग के लिपिक आदित्य कुमार को चार लाख रुपए का चूना लगाया है। ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। 