बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
20-Aug-2023 09:14 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल ख़त्म हो चला है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आती हो। हालांकि, इतनी घटना होने के बाबजुद सूबे के मुखिया यह कहते हैं कि - राज्य में अभी दूसरे जगहों की तुलना में अपराध बेहद कम है। इस बीच अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने रिटायर्ड स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या कर डाली है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा हॉल्ट के समीप बेख़ौफ़ अपराधियों ने रिटायर्ड स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या कर डाली है। यह रिटायर्ड स्कूल टीचर अपने बेटे के मर्डर केस मामले में एकलौता गवाह थे। इन्हें आज अहले सुबह अपराधियों ने मौत के घाट उतार डाला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल क़याम है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान फतेहा निवासी जवाहर चौधरी के रूप में की गई है। इनके बेटे के 2 वर्ष पूर्व अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार जमीनी विवाद में अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि पुत्र की हत्या के मामले में उनकी गवाही होनी थी और इस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान बीच गांव में इस घटना को अंजाम दिया है वह कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर एक सवाल खड़े कर रही है।