ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में CPI नेता पर जानलेवा हमला : मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बची जान

26-May-2024 12:50 PM

By First Bihar

SHEKHPURA : बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला शेखपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सीपीआई नेता के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी।


दरअसल, अरियरी थानाक्षेत्र के बेलछी गांव निवासी सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडेय शनिवार की सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। मॉर्निंग वॉक के बाद वह अपने दोस्त अजय पांडेय के घर के पास बैठे थे। तभी हथियारों से लैस होकर बदमाश मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।


इस घटना के बाद मौके पर अफता-तफरी मच गई। सीपीआई नेता ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद सीपीआई नेता के परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।