Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
19-Apr-2021 03:36 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का फैसला बीजेपी को रास नहीं आया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए. नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने हैं. दोनों दलों के बीच तकरार को लेकर और लोक जनशक्ति पार्टी ने तंज कसा है. लोक जनशक्ति पार्टी का कहना है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ता सौतेले भाई जैसा है.
लोक जनशक्ति पार्टी ने कोरोना के लेकर नीतीश सरकार के फैसले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बेबसी पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बेबस होकर फेसबुक पर अपनी बात लिख रहे हैं. जबकि नीतीश कुमार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भी बात नहीं सुन रहे हैं. बीजेपी और जेडीयू के बीच संवाद हीनता की स्थिति है और महामारी जैसे हालात में भी एनडीए के अंदर आपसी तालमेल नजर नहीं आ रहा.
गौरतलब हो कि बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने के पहले NDA गठबंधन में शामिल BJP और JDU आपस में ही निपटने लगे हैं. कोरोना संकट से निपटने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के मसले पर बीजेपी और जेडीयू में ठन गई है. सरकार के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर विरोध कर दिया है. नीतीश कुमार ने रविवार की शाम खुद राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया था लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि आज बिहार सरकार ने बहुत सारे फैसले लिए हैं, जो आज की परिस्थिति में बहुत अनिवार्य हैं. मैं कोई विशेषज्ञ तो नहीं हूं फिर भी सभी अच्छे निर्णयों में इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से करोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा. अगर कोरोना वायरस के प्रसार को वाकई रोकना है तो हमें हर हालत में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक की बंदी करनी ही होगी. घरों में बंद इन 62 घंटों में लोगों को अपनी बीमारी का पता चल सकेगा और उनके बाहर नहीं निकलने के कारण बीमारी के प्रसार को रोकने में कुछ मदद अवश्य मिलेगी.