Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
19-Sep-2020 07:49 AM
PATNA: कोरोना के कहर के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराने पर आमदा चुनाव आयोग हर रोज नये फरमान जारी कर रहा है. अब कोरोना संक्रमित लोगों का अलग से वोटर लिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है. कोरोना संक्रमित मरीज भी बूथ पर वोट डालने जायेंगे और उनके लिए अलग से लाइन लगेगी.
चुनाव आयोग का फरमान
चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को लेकर शुक्रवार को बैठक की थी. इसके बाद कई गाइडलाइंस जारी किये गये . चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमित हुए सारे मरीजों का अलग से वोटर लिस्ट बनाने का निर्देश जारी किया है. बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक कोरोना पॉजिटिव हुए मरीजों के लिए अलग से वोटर लिस्ट बनेगी. जो लोग पॉजिटिव आए हैं वे भी वोट डालने बूथ पर जायेंगे. उनका अलग से लाइन लगवा कर वोट डालने दिया जायेगा. इसके अलावा जिस भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाया जायेगा उसे भी अलग से बनने वाली लाइन में खड़ा होना होगा. आयोग के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सबसे अंत में वोट डालने का मौका मिलेगा.
खर्च की सीमा दो लाख बढ़ेगी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की नयी गाइडलाइंस के मुताबिक उम्मीदवारों के खर्च की सीमा दो लाख रूपये बढ़ायी जा सकती है. फिलहाल हर प्रत्याशी 10 हजार नकद और 28 लाख रूपया खर्च कर पायेगा. कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को पहले ही पत्र लिखा है. इस पत्र में प्रचार का खर्च 2 लाख रुपए और बढ़ाने की मांग कर दी गयी है.
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को पहले ही पत्र लिखा है कि कोरोना को देखते हुए उम्मीदवारों के खर्च की सीमा दो लाख रूपये बढ़ा दिया जाए. केंद्रीय कानून मंत्रालय की सहमति मिलने के बाद चुनाव आयोग फिर से निर्देश जारी करेगा जिसमें खर्च को दो लाख रूपये बढ़ाने की मंजूरी दी जायेगी.