पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
04-Jan-2022 07:52 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होते जा रही है एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के जरिए राज्य में पाबंदियों को लेकर चिंतन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है। राज्य के अंदर आज कुल 893 नए मरीज मिले हैं राजधानी पटना में 565 मरीजों की पहचान हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट है।
पटना के अलावे गया और मुजफ्फरपुर में भी बड़ी तादाद में नए संक्रमित मिले हैं गया में 99 नए मरीजों की पहचान हुई है जबकि मुजफ्फरपुर में 47 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या दो हजार के ऊपर जा पहुंची है ।
पहले यह केस 1500 से नीचे थे लेकिन अब इनकी संख्या 2222 जा पहुंची है। राजधानी पटना में अकेले 1250 एक्टिव केस मौजूद है। राजधानी के लगभग हर मोहल्ले से नए संक्रमित रोगों की पहचान की जा रही है।
