ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / बिहार में कांग्रेस के नए नेतृत्व और टीम पर फैसले के लिए सोनिया...

बिहार में कांग्रेस के नए नेतृत्व और टीम पर फैसले के लिए सोनिया अधिकृत, पीसीसी की नई टीम ने किया अधिकृत

19-Sep-2022 12:53 PM

PATNA : बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों की नई टीम को लेकर अंतिम फैसला आलाकमान सोनिया गांधी ही करेंगी। आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में पीसीसी के नए टीम की बैठक हुई और इस बैठक में सोनिया गांधी को तमाम बड़े फैसलों के लिए अधिकृत किया गया। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई प्रस्ताव लाए गए। इसमें पहला प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष और नई टीम के चयन को लेकर सोनिया गांधी को अधिकृत किए जाने का था। इसके अलावा दूसरे प्रस्ताव में राहुल गांधी को कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनाने के लिए भी पास किया गया।


बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास में आज की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भक्त चरण दास ने कहा कि राहुल गांधी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा हैं। राहुल गांधी ने भारत से जोड़ो यात्रा की जिस तरह शुरुआत की है और जो समर्थन मिल रहा है वह बताता है कि आने वाला दौर कांग्रेस का होगा। चरण दास ने कहा कि 2024 में विपक्षी एकजुटता के सहारे भारतीय जनता पार्टी का सफाया तय है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि अभी तो राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत की है, जैसे-जैसे यह यात्रा देश के अलग-अलग इलाकों में पहुंचेगी अपने आप माहौल बनता जाएगा।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के शामिल होने को लेकर जब सवाल किया गया तो भक्त चरण दास ने कहा कि इन दोनों नेताओं के राहुल की यात्रा में शामिल होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से बातचीत की है। दोनों ने अपनी सहमति दी है, हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह तमाम बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे।