भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
07-Aug-2024 03:30 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में चोर अपराधी और बदमाश तबके के लोगों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन अपराध से जुड़ी ख़बरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक रिटायर टीचर के घर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ज़िले के औराई.थाना क्षेत्र के बेदौल ओपी के बेदौल गांव स्थित हाईस्कूल से रिटायर शिक्षक के घर को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों ने सबसे पहले चोरी करने के दौरान घर के दरवाजे कोबाहर से साडी के फंदे से बांधकर बंद कर दिया और उसके बाद घर के अंदर जाकर जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपए की ज्वैलरी एवं अन्य सामान ले उड़े।
वहीं, इस मामले में पीड़ित शिक्षक महेश्वर गिरि ने बताया कि वह गांव स्थित घर पर अकेले अपनी पत्नी के साथ रहते है। उनके तीन पुत्र है जो गांव से बाहर रहते हैं। इनका एक पुत्र फिलहाल मुजफ्फरपुर में रह रहे हैं। यह लोग खाना खाकर सो रहे थे। उसके बाद बीच में शौच के लिए उठे तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है।
अचानक से हुए इस घटना को लेकर पहले वह और उनकी पत्नी काफी घबरा गए। लेकिन, किसी तरह काफ़ी मशक्कत के बाद वे लोग कमरे से बाहर निकल कर जफ्फरपुर रह रहे पुत्र को फोन कर पुरे घटनाक्रम के बारे में सूचना दी। वही स्थानीय लोगों को जब घटना की सूचना प्राप्त हुई दरवाजे पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और घर के अंदर का नजारा देखते ही सभी लोग के होश उड गए।
उन्होंने बताया कि घर में रखे गोदरेज और अन्य सामन को तोड़कर चोरों ने लाखो के कीमती ज्वैलरी एवं समान ले उड़े थे। जिसके बाद बेदौल ओपी के पुलिस को पुरे मामले की सूचना दी गई। वही घटना की सुचना मिलते ही बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ मौक़े पर पहुंचे मामले की जांच की और आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर कई जगह छापेमारी की जारी है।