बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Jan-2024 07:36 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। शातिर चोर ठंड का फायदा उठाते हुए दुकानों और घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का शटकर काटकर दुकान में रखे करीब 80 लाख के गहने ले भागे।
दरअसल, चोरों ने मोतिहारी शहर के बलुआ चौक पर स्थित राज ज्वेलर्स आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाया है। शनिवार की देर रात चोरों ने दुकान का शटकर काटकर दुकान में रखे सेफ को काट दिया और उसमें रखे 80 लाख के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार को सुबह उस वक्त हुई जब स्वर्ण कारोबारी अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान के भीतर का नजारा देखकर उसके पैरों तले से जमीन खीसक गई।
कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। एएसपी सह सदर डीएसपी राज ने बताया कि दुकानदार ने अब तक केस दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज की जायेगी। 70-80 लाख रुपये के आभूषण की चोरी की बात कही जा रही है। उधर, चोरी की इस बड़ी घटना के बाद अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है और वे पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।