पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी
27-Aug-2024 10:06 AM
By First Bihar
PATNA: अररिया में चोरी के आरोप में युवक को दबंगों ने खौफनाक सजा दे दी। सजा भी ऐसी कि किसी की भी रूह कांप जाए। दबंगों ने पहले युवक को पीटा और उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च भर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरजेडी ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर कर इसे नीतीश कुमार और बीजेपी का गुंडाराज करार दिया है।
दरअसल, आरोपियों को शक था कि युवक ने उनके इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने युवक से सच उगलवाने के लिए पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में हैवानियत को अंजाम दे डाला। वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने युवक का बांध दिया है। एक ने उसे पकड़ रखा है और दूसरे ने उसकी पैंट खोल दी। इसके बाद युवक को आगे की तरफ झुकाया और उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे युवक चिल्ला रहा है और आरोपियों को उसके ऊपर दया भी नही आ रही है। आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट में पेन से लाल मिर्च पाउडर भरते दिख रहे हैं। बाद में युवक को पैंट पहनाकर उसे स्टूल पर बैठा दिया। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन लोग नजर आ रहे हैं। कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं और कुछ दरिंदगी को अंजाम देते दिखते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर आरजेडी ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। आरजेडी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, “यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज-महाजंगलराज! यह तालिबान से भी बदतर है। CM को होश-ओ-हवास नहीं है। प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों मर्डर हो रहे है”।