ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार में छात्रा से हैवानियत: बदमाशों ने गैंगरेप के बाद मौत के घाट उतारा, भाई को राखी बांधने आई थी घर

03-Sep-2023 06:11 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधने के लिए गांव पहुंची छात्रा के साथ तीन बदमाशों ने न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि उसे मौत के घाट भी उतार दिया। लड़की की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


मृतक छात्रा की मां ने देवरिया थाने में जो केस दर्ज कराया है, उसके मुताबिक उनकी बेटी मुजफ्फरपुर शहर में किराए पर कमरा लेकर पढाई करती थी। रक्षाबंधन के मौके पर वह भाइयों को राखी बांधने के लिए गांव आई हुई थी। वह नए घर में कमरे में सो रही थी, तभी गांव के ही तीन लड़के चहारदिवारी फांदकर घर में घुस गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।


वारदात के अगले दिन बीते शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कमरे से लड़की के शव के पास से खून से सना शर्ट, दुपट्टा, गमछा के अलावा छात्रा का मोबाइल बरामद किया था। देवरिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है हालांकि अभी तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।