ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार में 8वीं की छात्रा से हैवानियत, परीक्षा देकर लौट रही लड़की के साथ पांच मनचलों ने किया गैंगरेप; हालत गंभीर

21-Mar-2024 06:34 PM

By FIRST BIHAR

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां परीक्षा देकर घर लौट रही आठवीं की छात्रा के साथ गांव के ही पांच मनचलों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा को बेहोशी की हालत में कुमारबाग थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।


बताया जा रहा है की पीड़ित छात्रा गुरुवार को परीक्षा देने के बाद स्कूल से घर लौट रही थी। बीच रास्ते में सुनसान जगह पर घात लगाए पांच मनचलों ने उसका रास्ता रोक दिया और उसे जबरन उठाकर पास स्थित बांसवाड़ी में ले गए। मनचलों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। इसी दौरान उधर से गुजर रही स्कूल की अन्य लड़कियों की नजर उनके ऊपर पड़ी।


छात्राओं ने तुरंत घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी। परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे तो मनचलों ने उनके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया, जिसमें वे बाल बाल से बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ छात्रा को बेहोशी की हालत में जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।


एसपी डी अमरकेश ने कहा है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है हालांकि पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि उनकी लड़की के साथ गलत किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।