1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
05-Nov-2023 12:49 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शराब तस्करों और उसके समर्थकों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की टीम शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी बलुआ टोला की है।
दरअसल, पुलिस मांझागढ़ थाने को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने के लिए बलुआ टोला पहुंची थी। पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था, तभी गिरफ्तार तस्करों को छुड़ाने के लिए करीब 50 की संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
शराब तस्करों के समर्थकों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और पत्थरबाजी भी की। इस दौरान दारोगा मुकेश कुमार समेत कई जवान घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।