ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: पूर्व चौकीदार के बेटे को मौत के घाट उतारा, नदी किनारे शव मिलने से सनसनी

24-Jun-2024 11:09 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक पूर्व चौकीदार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या बाद युवक के शव को नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान पूर्व चौकीदार स्व. भविछन राय के बेटे शिवनाथ राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवनाथ पिछले 6 दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। 


परिजनों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे रखी थी। पुलिस ने लापता शिवनाथ को तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार को उसका शव नरकटिया एसएसबी बीओपी से करीब चार सौ मीटर आगे गोगा नदी के किनारे झाड़ी में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।