ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार में सनकी बेटे की करतूत, मामूली बात पर गोली मारकर मां को मौत के घाट उतारा

18-Mar-2024 02:35 PM

By First Bihar

KAIMUR: बिहार के कैमूर में एक सनकी बेटे ने गोली मारकर अपनी ही मां की जान ले ली। महिला के अपने बेटे के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह बेटे से अलग दूसरी जगह रहती थी। इसी बीच मां-बेटे के बीच विवाद बढ़ गया और बेटे ने मां के सिर में गोली दाग दी। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव की है।


मृतका की पहचान उधपुरा गांव निवासी विजय शंकर शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता देवी के तीन बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। सविता देवी अपने बेटे-बहू से अलग रहती थी। जिसको लेकर सविता देवी के छोटे बेटा भीम शर्मा नाराज था और उसने अपनी मां को गोली मार दी। मृतका के बड़े बेटे ने छोटे भाई भीम शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा को बरामद कर लिया है। आरोपी ने मां की हत्या करने के बाद उसने अपना मोबाइल नदी में फेंक दिया है, जिसे पुलिस बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।