मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jun-2023 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जल्द ही बंपर बहाली होने वाली है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ग्रामीण पथ विकास अभिकरण की 22वीं आम सभा और विभागीय समीक्षा बैठक में इसकी घोषणा की है। ग्रामीण इलाकों में बनाई जा रही सड़कों की समीक्षा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि जल्द ही ग्रामीण कार्य विभाग में 16 हजार नियुक्तियां होंगी।
दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिहार में महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो बीजेपी ने तेजस्वी को उनके वादे की याद दिलाई। बीजेपी के नेता तेजस्वी के इस दावे को खोखला बताते रहे हैं हालांकि सरकार थोड़ा-थोड़ा करके विभिन्न विभागों नियुक्तियां निकाल रही है लेकिन जिस अनुपात में बहालियां होनी चाहिए थी उस अनुपात में नहीं हो पा रही हैं। इसको लेकर विपक्षी सरकार पर हमलावर बने हुए हैं।
रविवार को ग्रामीण पथ विकास अभिकरण की 22वीं आम सभा और विभागीय समीक्षात्मक में बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण सड़कों से लेकर पुलों के निर्माण को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण इलाकों की सड़कें सबसे अधिक खराब हैं, सबसे पहले वहां की सड़कों का निर्माण होगा। तेजस्वी ने बताया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग में जल्द ही 16 हजार नई बहाली होगी।