चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
23-Mar-2023 09:57 AM
By First Bihar
MUZAFAARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर है जहां बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई. जिस वजह से कर्मियों और मजदूरों में अफरातफरी मच गई. सभी जान बचाने को फैक्ट्री से बाहर सड़क पर निकल गए. मौजूद कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की. साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग खबर दी गई जो मौके पर पहुँच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र बेला में बुधवार की देर रात बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई. जिसके बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जान बचाने के लिए सड़कों पर भागने लगे. वही मौके पर पहुंचे दमकल के टीम लगभग 2:30 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया.
इस घटना को लेकर फैक्ट्री स्टाफ ने बताया कि रोस्टर मशीन के अंदर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से काफी धुआं निकलने लगा. जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई.जिसके बाद ऑपरेटर ने मशीन बंद कर आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की. उस समय तक आग से रोस्टर मशीन पूरी तरह से जल गई. कंपनी के अंदर मौजूद अन्य कर्मियों द्वारा बालू फेंक कर आग को काबू करने की कोशिश की गई. लेकिन सारे प्रयास फेल हुए. कर्मियों ने अग्निशमन विभाग की टीम को कॉल किया. तभी 5 गाड़ी लेकर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.