ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बारात से लौट रहे BJP नेता को मारी बैक टू बैक तीन गोलियां, फायरिंग से दहला इलाका

19-Feb-2024 11:15 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां बदमाशों ने बारात से लौट रहे बीजेपी नेता के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना में बीजेपी नेता को तीन गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल बीजेपी नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक की है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार रात अपराधियों ने घर के बाहर ही भाजपा नेता नागेंद्र कुशवाहा पर फायरिंग कर दी। बदमाश बीजेपी नेता को तीन गोली मारकर मौके से फरार हो गए। नागेंद्र कुशवाहा की हालत गंभीर बनी हुई है। दो गोली बाएं हाथ में और एक कलाई में लगी है। बीजेपी नेता एक शादी समारोह से अपने घर लौटे थे और गाड़ी पार्क करने के बाद घर के अंदर जा ही रहे थे कि अपराधियों ने फायरिंग कर दी।


परिजनों ने घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उन्हें देखने के लिए कई भाजपा नेता पहुंचे। नागेंद्र कुशवाहा भाजपा के जिला कमेटी के सदस्य हैं और कॉन्ट्रैक्टर का काम करते हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों को तलाश कर रही है।