शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
03-Oct-2023 05:06 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में रहुई में बीजेपी मंडल महामंत्री सोनल सिंह को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारी थी। हालांकि इस दौरान वे बाल-बाल बच गये। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता आरसीपी सिंह सोनल सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने घटना की जानकारी ली। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। सोनल सिंह जो रहुई के मंडल महामंत्री हैं, उन्हें अपराधियों ने कल सोमवार को दिनदहाड़े गोली मारी थी। भगवान की कृपा से वो बाल-बाल बच गए। आज उनसे मिला, उनका हाल चाल जाना। सोनल जी जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो यह प्रार्थना ईश्वर से की है।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 2005 से 2010 में बिहार में जो सरकार थी उसमें हम प्रधान सचिव थे। उस वक्त किसी गुंडे मवाली की हिम्मत नहीं होती थी कि वो राईफल और बंदूक निकाले। ऐसा करने के लिए कोई अपराधी सोचता तक नहीं था। लेकिन आज स्थिति ऐसी हो गयी है कि दिनदहाड़े अपराधी गोली मार रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सोनल जी को दिन में ही गोली मारी गयी। वो व्यक्तिगत कामों से जा रहे थे तभी उन पर हमला किया गया। इससे पहले हमारे परिवार के सदस्य पर भी हमला किया गया था। इन घटनाओं को देखने से ऐसा लगता है कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शासन और प्रशासन नाम की कोई चीज बिहार में नहीं रह गयी है। पुलिस का इकबाल अब समाप्त हो चुका है।
बिहार में अपराधियो का हौसला बुलंद है। आरसीपी सिंह ने कहा कि इसका कारण है कि नीतीश कुमार को बिहार से अब कोई लेना देना नहीं है। मीटिंग बुलाते हैं लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता। बिहार में हर रोज परीक्षाएं हो रही है। अभी हाल ही में 01 अक्टूबर को बिहार में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गयी थी जिसका प्रश्न लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आखिर बार-बार प्रश्न पत्र क्यों आउट हो जा रहा है। मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? बिहार के सीएम पद पर रहने का नीतीश कुमार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
बता दें कि बीते दिनों आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर हमला किया गया अब बीजेपी के मंडल महामंत्री को निशाना बनाया गया। मीडिया ने पूछा कि कही आपकों कमजोर बनाने की कोशिश तो नहीं हो रही है। इसका जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हमको कौन कमजोर करेगा? मेरा नाम रामचंद्र है। जाको राखे साईया मार सके ना कोई... आरसीपी ने कहा कि हमलोग राजनीतिक रूप से मजबूत हैं। हमारे सामने आने की किसी को हिम्मत नहीं। ताकत सच्चाई की होती है। गुंडा,मवाली,अपराधी को लगा देने से क्या कोई राजनीतिक रूप से कमजोर हो सकता है? बिहार में सब अच्छे ही है। 2005 और 2010 में जिस प्रकार से हुआ था अब नीतीश कुमार की सरकार जानी तय है। तब देखियेगा यहां के अपराधियों का क्या होता है? 2005-2010 में जो सरकार बिहार में थी उसमें हम खुद प्रधान सचिव थे। किसी गुंडे-मवाली की हिम्मत नहीं थी कि राईफल-बंदूक निकाले। उन्होंने कहा कि 2025 में जब भाजपा की सरकार बनेगी तब जितने भी अपराधी हैं सब पताल पहुंच जाएंगे।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...
