ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व मुखिया समेत 4 की मौत; आधा दर्जन घायल

16-Feb-2024 07:16 AM

By First Bihar

ARARIYA : बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग मां सरस्वती का प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के दीयारी पंचायत के मजगामा वार्ड नंबर तीन का है। 


मिली जा रही है कि, मूर्ति विसर्जन के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लगे हाइट गाडर से ट्रैक्टर टकरा गया। देखते-ही-देखते लोग लहूलुहान हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस  भीषण हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


मृतकों की शिनाखत अमित कुमार मंडल, सदानंद मंडल, मुन्ना कुमार मंडल और मनेश लाल मंडल के रूप में हुई है। अमित कुमार मंडल पूर्व मुखिया भी रह चुका है। यह  घटना के बाद सदर अस्पताल से लेकर प्राइवेट क्लिनिक तक अफरा-तफरी मची हुई है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

उधर, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अली हसन ने घायलों की जांच की, जिनमें तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे फौरन हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसमें से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बाकी घायलों का इलाज अभी किया जा रहा है।