ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश का...

बिहार में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पटना में कब होगी बारिश

14-Jun-2023 07:07 AM

By First Bihar

PATNA : भीषण गर्मी का मार झेल रहे राज्यवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से लोगलोग धूप से परेशान थे। लेकिन, अब मौसम में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं



दरअसल, मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है। फिलहाल एक या दो दिनों तक तेज धूप लोगों को सता रही है।लेकिन, उसके बाद भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार समय से मानसून के आगमन से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर बिहार में कई जगहों पर प्री-मानसून की बारिश पर होगी। 


वहीं, राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। इस बीच आज अररिया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज जिले के 13 जगहों पर बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल व कटिहार जिले में मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को किशनगंज जिले का न्यूनतम तापमान 22 व अधिकतम 34 डिग्री दर्ज किया गया। 


इधर, मॉनूसन का आगाज होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। किसान धान के खेत तेजी से तैयार करने में जुटे हैं। वहीं जिन किसानों के खेत तैयार हो चुके हैं। उन्होंने धान रोपनी शुरु कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जून से राज्य के सभी जिलों में मानसूनी बारिश होने के आसार हैं।