Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
21-Nov-2021 09:18 PM
JAMUI: आपने सोने-चांदी से लेकर कैश औऱ दूसरे कीमती सामानों की चोरी तो सुनी होगी लेकिन बिहार में अब दिनदहाडे़ खस्सी की चोरी हो रही है। वह भी तेज रफ्तार वाली बाइक से। लेकिन खस्सी चुराकर भागने वाले तब फंस गये जब ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया।10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद लोगों ने अपना खस्सी छुड़ा ही लिया।
झाझा का वाकया
मामला झाझा प्रखंड के सबेजोर गांव का है. सबेजोर गांव के चपोड़िया टोले में अजय यादव नाम के किसान ने अपने घर के पास ही खेत में अपने खस्सी को बांध रखा था। तभी नयी बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। खस्सी को खूंटे से खोला और उसे बाइक पर रखकर भागने लगे। तभी अजय यादव की नजर खस्सी चुरा कर भाग रहे बाइक सवारों पर पड़ गयी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने चोर को ऐसे पकड़ा
अजय यादव ने बताया कि उन्होंने जब शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग बाहर निकले. ग्रामीणों ने भी अपनी बाइक निकाली औऱ चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया. हालांकि चोर तेज रफ्तार से अपनी बाइक भगा रहे थे लेकिन ग्रामीण उनका पीछा छोड़ नहीं रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने चोरों के भागने के रास्ते में आगे पड़ने वाले गांवों के अपने परिचितों को फोन कर मामले की जानकारी देना शुरू किया. उनसे आग्रह किया कि वे सड़क पर आकर चोरों को रोकें।
तब तक चोर झाझा बाजार इलाके में पहुंच चुके थे। ग्रामीणों के फोन कॉल के बाद सड़क पर निकले कई लोगों ने चोरों की बाइक रोक ली. उस पर लादा गया खस्सी बरामद हो गयी. बाइक के पीछे सवार खस्सी चोर भी पकड़ा गया. लेकिन अफरातफरी के बीच बाइक चला रहा चोर वहां से भाग निकला. ग्रामीणों ने पकड़े गये चोर की जमकर पिटाई की औऱ फिर उसे झाझा थाना पुलिस को सौंप दिया है. पकड़ा गया चोर अपना नाम इम्तियाज बता रहा है औऱ वह जमुई के ही सोनो थाना क्षेत्र का रहने वाला है. खस्सी के मालिक अजय यादव ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।