ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक सवार दो दोस्तों को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग के दहला इलाका

21-Apr-2023 08:46 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ दोनों लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मधेपुरा थाना क्षेत्र के बेल्हा पुल के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए युवकों की पहचान मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहुगढ, दीवानी टोला, वार्ड 12 निवासी मिथिलेश यादव के बेटे रूपेश कुमार और घैलाढ के रतनपुरा, वार्ड 6 निवासी अशोक कुमार यादव के बेटे अमरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहुगढ़ निवासी मिथिलेश यादव आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवाइयां पहुंचाने का काम करते हैं। बीमार होने के कारण शुक्रवार को वे दवाइयां पहुंचाने नहीं जा सके और अपने बेटे रूपेश को दवाइयां पहुंचाने के लिए हसनपुर बराही के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजा था।


रूपेश आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा पहुंचाकर अपने दोस्त अमरेश कुमार के साथ लौट रहा था। इसी दौरान बेल्हा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली रूपेश कुमार के पैर में लगते हुए अमरेश के पैर को चीरते हुए निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को मधेपुरा के जननायक करपुरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।