ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, पिस्टल दिखाकर कारोबारी से लूट लिए 8 लाख

17-Aug-2023 01:18 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुला चैलेंज किया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कारोबारी से पिस्टल दिखाकर 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर एसबीआई के पास की है।


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कारोबारी एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर वापस लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने कोराबारी को घेर लिया और पिस्टल की नोंक पर 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लाखों की लूट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस इलाके के लोगों से घटना की जानकारी ले रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।