ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: भूमि विवाद को लेकर एसिड अटैक, एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलसे

25-Jun-2024 02:03 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: बिहार से नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक परिवार के तीन लोगों पर एसिड से हमला किया गया है। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र भनैल लोदीपुर गांव की है।


झुलसे लोगों में सुगिया देवी, राजीव कुमार एवं अरविंद कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी एक पक्ष के लोग सदर अस्पताल से इलाज करा कर घर लौटे ही थे कि बीती रात दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। 


इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल सुगिया देवी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि राजीव एवं अरविंद कुमार को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया है। पीड़ित परिवार के संजीत कुमार ने बताया कि महज दो फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।