ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार में भीषण सड़क हादसा: 55 सवारियों से भरी बस पलटी, एक युवक...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: 55 सवारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौके पर मौत

03-May-2023 09:18 AM

By First Bihar

LAKHISARAI: इस वक्त खबर बिहार के लखीसराय जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस बस में 55 लोग सवार थे जो अचानक पलट गई. जिससे 20 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. 


बताया जा रहा है कि बस बारातियों से भरी थी और सुबह वापस लौटने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. सभी घयलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वही इस घटना के बाद लोगों में चीख - पुकार मच गई. 


यह हादसा जिले के हलसी थाना अंतर्गत कैदी गांव के पास हुई है. आज सुबह जब बरात वापस लौट रही थी उसी के दौरान बस पलट गई. जिससे बस में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें 12 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी पहचान पटना जिले के पंडारक थाना अंतर्गत गौतम कुमार के रूप में की गई है.