ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार में भी बुलडोजर ने पकड़ी रफ्तार, मधेपुरा में ध्‍वस्‍त किए गए अवैध...

बिहार में भी बुलडोजर ने पकड़ी रफ्तार, मधेपुरा में ध्‍वस्‍त किए गए अवैध निर्माण

25-May-2023 12:31 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: UP में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया. अभी भी राज्य में सरकारी जमीन को कब्‍जा मुक्‍त कराया जा रहा है. अब बिहार में भी अतिक्रमण हटाने के लिए ऐसा ही कदम उठाया जा रहा है. ताजा मामला बिहार के मधेपुरा का है, जहां अवैध कब्‍जे को हटाने के लिए स्‍थानीय प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया. इस अभियान के तहत सरकारी जमीन को कब्‍जा मुक्‍त कराया गया.


इस मामले में बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर नगर परिषद के वार्ड संख्या 4 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान मौके पर दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मामले की जानकारी देते हुए जेई दिनेश प्रसाद ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में निर्मित पीसीसी ढलाई सड़क निजी जमीन में बन गया है और जो सरकारी जमीन है उस पर लोग अवैध रूप से कब्जा कर लिए थे.


न्यायालय का निर्देश प्राप्त हुआ की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया जाए तो अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा के आदेश पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कब्जा खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को बार-बार नोटिस दिया गया लेकिन जब उनके द्वारा खाली नहीं किया गया तो आज प्रशासन के द्वारा स्वयं अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है.