मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-Apr-2023 12:56 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां गुस्साए लोगों ने चोरी के आरोप में एक नाबालिग लड़के को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा है। युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन किसी को उसपर दया नहीं आई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को भीड़ के चंगुल से बचाया और थाने ले गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का एस्बेस्टस तोड़कर एक चाय नाश्ते की दुकान में घुस गया था। जैसे ही इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई ग्रामीण जमा हो गए और आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने उसे पोल से बांध दिया और जिसके हाथ जो लगा उससे लड़के की पिटाई शुरू कर दी। नाबालिग लड़का हाथ जोड़कर लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी को दया नहीं आई।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों से बचाकर अपने साथ थाने ले गई। सदर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ दिया था और उसकी पिटाई भी की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।