1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
27-Nov-2023 09:35 PM
By First Bihar
MADHEPURA: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार में सामने आई है। जहां सगी बहन के साथ नाबालिग भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बताया जाता है कि दोनों सगे भाई-बहन हैं जो नाबालिग भी हैं। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। इतना कुछ होने के बावजूद मां बेटे के बचाव में खड़ी हो गयी। उसका कहना था कि बेटी नहर में कूदने जा रही थी इसी दौरान गिरकर वह घायल हो गयी। जबकि नाबालिग भाई ने ही अपनी सगी बहन के साथ मुंह काला किया था। अपनी छोटी बहन को हवस का शिकार बनाया था। पीड़िता को ब्लीडिंग होने के बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गये। जहां डॉक्टर ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना मधेपुरा जिले के तमोट परसा पंचायत का है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों से इसकी जानकारी ली। हालांकि पीड़िता की मां तब भी अपने बेटे के बचाव में खड़ी रही लेकिन पुलिस ने सच का पता लगाया और आरोपी नाबालिग पीड़िता के भाई को गिरफ्तार किया।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। इस घटना से पुलिस भी हैरान रह गयी। वही आस-पास के लोग भी सकते में हैं। जिस किसी को इस घटना की जानकारी हुई वो दंग रह गये। लोगों का कहना था कि घोर कलयुग आ गया है। अब तो लोग भाई-बहन के रिश्ते को भी कलंकित कर रहे हैं। एक सभ्य समाज में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।