ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में भगवान की तरह है शराब, तेजस्वी के नेता बोले- दिखती कहीं...

बिहार में भगवान की तरह है शराब, तेजस्वी के नेता बोले- दिखती कहीं नहीं लेकिन मिलती हर जगह है

03-Dec-2022 08:18 PM

HAJIPUR: बिहार में इन दिनों शराब को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी दल लगातार सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी है और इससे भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। हालांकि सरकार का दावा है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। इसी बीच वैशाली पहुंचे आरजेडी के एमएलसी ने शराब को लेकर बिहार की सियासत में लगी आग में घी डालने का काम कर दिया। RJD नेता राजबल्लभ चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में शराब भगवान की तरह है, जो दिखती कहीं नहीं लेकिन मिलती हर जगह है।वहीं वैशाली में तीन लोगों की जहरीली शराब से हुई मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि शराब के अलावा अन्य तरह से भी लोग मर रहे है लेकिन किसी का जीना-मरना बड़ी बात नहीं। किसी भी चुनाव का मुद्दा शराबबंदी नहीं हो सकता है।


दरअसल, कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने के बाद पटना लौट रहे राजद एमएलसी राजबल्लभ चंद्रवंशी थोड़ी देर के लिए वैशाली के भगवानपुर में रूके थे। इसी दौरान उन्होंने नीतीश की सभा में शराब की खाली बोतल मिलने पर कहा कि शराब बिहार में भगवान की तरह है, जो दिखती तो कहीं नहीं है लेकिन मिलती हर जगह है। वैशाली के महनार में जहरीली शराब से हुई तीन लोगों की मौत के सवाल पर अजीबोगरीब तर्क देते हुए एमएलसी ने कहा कि शराब के अलावा अन्य कारणों से भी लोग मरते है लेकिन शराब से मौत चुनाव का मुद्दा नहीं हो सकता है। कुढ़नी का चुनाव बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है जिसमें महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है।


राजद नेता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ नीतीश कुमार ने नहीं लाया था बल्कि यह एक सर्वदलीय फैसला था और जब सभी दलों की सहमति से कानून लागू किया जा सकता है तो सभी दल मिलकर कहे कि शराब चालू हो तो चालू हो जाएगा। कुढ़नी के वायरल वीडियो पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे है जिससे भाजपा में बौखलाहट है और इसी बौखलाहट का परिणाम है कि कही शराब रखवा देना कही कोई अफवा उड़ा देना लेकिन राजनीति में यह आम बात है इसको तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।