ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! रजिस्ट्री ऑफिस जाने के दौरान कातिब की गोलीमार हत्या, दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल

08-Aug-2023 01:43 PM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में भले भी डीजीपी भट्टी अपराधियों को दौड़ाने की बात करते हो लेकिन राज्य में अपराधियों आम लोगों को दौड़ा - दौड़ा कर मौत के घाट उतार रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। 


दरअसल,  मोतिहारी में अपराधियों ने घर से रजिस्ट्री ऑफिस जाने के दौरान कातिब की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के केसरिया थाना क्षेत्र की है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। अपराधियों ने  केसरिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को रोका और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 


बताया जा रहा है कि, हथियारबंद अपराधियों ने केसरिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को रोका और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वही भागने के क्रम में दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 


इधर, इस घटना में मृतक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के सिसवा खरार पंचायत स्थित मननपुर गांव के रहने वाले मुन्ना दूबे के रूप में हुई है। घटना कोटवा केसरिया रोड में राजपुर कोठी चौक के पास की है। मृतक केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब थे और रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे थे।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरु कर दी।