ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार में अपराधी बेलगाम: मासूम की निर्मम हत्या, आम के बगीचे में मिला...

बिहार में अपराधी बेलगाम: मासूम की निर्मम हत्या, आम के बगीचे में मिला शव

19-Dec-2021 01:31 PM

By Shushil

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बदमाश मासूमों को भी नहीं बख्स रहे हैं। भागलपुर में एक 10 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर बदमाशों ने लाश को आम के बगीचे में फेंक दिया। 


घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के कटवा पहाड़ के पास की है जहां आम के बगीचे से 10 साल के मासूम बच्ची के शव को पुलिस ने बरामद किया है। शव को देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि ईंट से कुचलकर पहले हत्या की गयी है और फिर शव को आम के बगीचे में फेंक दिया गया है। मृत बच्ची की पहचान ओलापुर निवासी बुची मंडल की बेटी कविता के रुप में हुई है जो अपने नानी के घर पर रहती थी।


 घर से खेत में साग तोड़ने के लिए निकली थी जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद आम के बगीचे में एक शव के मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कविता के रुप में की। 


इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पीरपैंती थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची वही कहलगांव डीएसपी शिवानन्द सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह ने बताया की घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।