BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
24-Dec-2023 01:53 PM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां हथियार से लैस चोरों ने मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र के भदोल पंचायत के बुधमा चौक पर कई दुकानों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने खाद व्यवसायी ब्रजेश कुमार की दुकान से लगभग तीन लाख रुपए एवं कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद परवेज आलम की दुकान से एक लाख के समान और नकद रुपये, मो. रुस्तम के मोटर साइकिल रिपेयरिंग एवं पार्ट्स की दुकान सहित बोरा व्यवसायी कलानंद दास की दुकान में चोरी कर फरार हो गए।
वहीं, इस मामले में पीड़ित खाद व्यवसायी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात वो अपने दुकान में ही सोये हुए थे कि करीब एक बजे के आस पास चार पाँच चोरों ने उनके दुकान के शटर का ताला तोड़कर उनके दुकान में घुसे और दुकान में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद चार मोटर, खाद बीज की बोरियां, लैपटॉप, सीसीटीवी का डीवीआर आदि लेकर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि चोर हथियार से लैस थे और चोरों ने बगल के एक चाय दुकानदार पर गोली भी चलाई है। लेकिन, संजोग से गोली दुकान की शटर में लग गयी। उन्होंने बताया कि हो हल्ला मचाने पर लोग जमा होते देख चोर हथियार लहराते हुए मधेपुरा की दिशा में भाग निकले। इधर घटना की सूचना मिलते ही भर्राही ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। भर्राही ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।