TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Dec-2023 09:27 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा मामला निकल कर सामने आता हो जब कहीं न कहीं हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मार दी है। इसके आलावा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बदमाशों ने गुरुवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रचियाही टोला की है ,जहां घर के पास रास्ता को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। कल रात जब एक भाई अवधेश राय अपने बड़े भाई के दरवाजे से प्याज लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था तभी रास्ता को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसी विवाद में राम पदारथ राय अपने बेटे और सहयोगियों के साथ अवधेश राय को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर एक अन्य भाई राम सोगारथ जब वहां पहुंचा तो उसके साथ भी लाठी डंडे पिटाई कर दी और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं , गोली से घायल अवधेश राय और तेज धारदार हथियार से घायल राम सोगारथ राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना बछवारा थाना पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
उधर, दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा चौक की है। जहां सीहमा गांव निवासी 34 वर्षीय ललन सिंह उर्फ छोटे पठान को कल रात अपने घर पर था तभी किसी का फोन आया और वह पत्नी को कुछ देर में आने की बात कह घर से बाहर निकाला। आरोप है कि घर से निकलते ही सीहमा चौक पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल ललन सिंह उर्फ छोटे पठान को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले में घायल की पत्नी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव में ही किसी से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। घायल यूवक को पैर में गोली लगी है। इधर, इस मामले में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि- युवक ने खुद को गोली मारी है या किसी और ने इस घटना को दिया अंजाम। अब तक परिजनों के द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। अन्य लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को मिली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।