धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
19-Jan-2024 07:09 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर हेडमास्टर की हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और मातम का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया के मटियारिया थाना क्षेत्र के लछनौता गांव में गुरुवार की शाम गोली मारकर एक प्रधान शिक्षक (हेडमास्टर) की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लालबाबू सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद लालबाबू सिंह को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ एम काजिम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ काजिम ने मृतक को गोली लगने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि मृत शिक्षक के सीने व पेट में गोली लगी है। अस्पताल पहुंचने के पहले ही लालबाबू सिंह की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में लोगों ने बताया कि लालबाबू सिंह गांव में ही एक दवा की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, आनन-फानन में लोग उन्हें लेकर अस्पताल तो पहुंचे लेकिन इनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
उधर, लालबाबू सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि यह लछनौता गांव के ही रहने वाले थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मटियरिया पुलिस रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी ले रही है। पुलिस इस मामले में हर तरीके से जांच- पड़ताल में जूट गई है। खबर लिखे जाने तक इसको लेकर पुलिस के तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।