Bihar News: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, पिता का शव लेकर घर लौट रहा बेटा घायल Bihar News: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, पिता का शव लेकर घर लौट रहा बेटा घायल Bihar Deputy Chief Minister : पटना में एक और डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने दी त्वरित निर्माण की हिदायत Patna News: पटना में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, दिव्यांगों को मिलेगी नई ज़िंदगी Patna News: पटना में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, दिव्यांगों को मिलेगी नई ज़िंदगी रवि किशन के पैर छूने वाले तंज पर बोले खेसारी लाल यादव, कहा..आप मेरे बाप मत बनिए, मुझे पैदा करने वाले का नाम मंगरू यादव है Aadhaar App: इस दिन लॉन्च होगा UIDAI का नया Aadhaar App, अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे अपनी जानकारी Aadhaar App: इस दिन लॉन्च होगा UIDAI का नया Aadhaar App, अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे अपनी जानकारी IAS IPS IFS Posting Rules : IAS, IPS, IFS की पोस्टिंग में बड़ा बदलाव, होम पोस्टिंग को लेकर भी नए नियम; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव
12-Aug-2023 10:16 AM
By First Bihar
BARH : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आ रही है। जहां स्कूल छोड़ने जा रहे एक शख्स को गोलियों से भून दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के बिचली गली में बच्चे को स्कूल छोड़ने के दौरान एक व्यक्ति को अपराधियो ने सुबह सुबह घेर कर गोली मार दिया। घायल वक्ति को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।घटना स्थल पर बाइक और कई खोखे पड़े हुए मिले।
वहीं, घटना की सूचना के बाद बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। घायल बाढ़ थाना के बासो बागी का बताया जा रहा है। बाढ़ में अपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो गई है।
बताया जा रहा है कि, बाढ़ थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी मोहन कुमार (35 वर्ष) अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान वापस लौटने के दौरान स्टेशन रोड के नजदीक बिचली रोड के पास बाइक से आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगते ही मोहन कुमार वहीं गिरकर छटपटाना लगे। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल मोहन कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।