बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
31-Jul-2023 10:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना-गया रेलखंड से निकल कर सामने आ रहा है। यहां मसौढ़ी के नदौल रेलवे स्टेशन पर गश्ती के दौरान जीआपी की टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में जीआरपी के एक जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, राज्य में अपराधियों का मनोबल इन दिनों बढ़ते ही जा रहा है। ऐसे में पटना गया रेलखंड के नादौल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म गश्ती कर रही जीआरपी पुलिस पर अपराधियों ने हमला बोलते हुए गोली चला दी, जिसमें एक पुलिस जवान को बाएं हाथ में गोली लगी है। जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जख्मी जवान का नाम दिलीप कुमार है।
मालूम हो कि, तारेगना जीआरपी पुलिस द्वारा नदौल रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ते आपराधिक घटना को देखते हुए वहां पर पुलिस की पेट्रोलिंग की जाती थी। ऐसे में मोबाइल छीनने वाले गैंग ने पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर दिया। करीब तीन से चार की संख्या में अपराधी थे। उन्होंने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। जो सीधे जाकर एक जवान के हाथ में लग गई। फिलहाल घायल जवान का इलाज मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी में जुट गई है।