ब्रेकिंग न्यूज़

medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! पटना में JDU नेता की गोली...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

25-Apr-2024 07:39 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके पुनपुन में बुधवार की देर रात जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जदयू नेता की सरेआम हत्या के बाद गुस्सायी भीड़ ने घंटों तक पटना-गया मार्ग जाम रखा। जदयू नेता को उस वक्त गोली मारी गयी जब वह देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस पुनपुन लौट रहा था। इसे काफी नजदीक से गोली मारी गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पाटलिपुत्र की आरजेडी की प्रत्याशी और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पुनपुन पहुंचकर सौरभ कुमार के परिजनों से मुलाकात की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़िया कॉल गांव का है। सौरभ कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम किया करते थे। सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त मुनमुन कुमार को 2 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सौरभ कुमार के परिवार से मुलाकात की।


बताया जा रहा है कि शिवनगर निवासी जदयू नेता सौरभ कुमार अपने एक दोस्त मुनमुन कुमार के साथ पुनपुन के बढइयां कॉल गांव एक शादी की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। बढ़इया कॉल गांव में अजीत कुमार के भाई के शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी के बाद अपने दोस्त के साथ लौटने के लिए सौरभ अपनी कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए 4 अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जदयू नेता सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया।


उधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे  एसपी भरत सोनी ने बताया कि देर रात एक शादी समारोह से सौरभ अपने एक साथियों के साथ बढ़ईया कोल से लौट रहे थे। इसी दौरान पुनपुन के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सौरभ के सिर में दो गोली लगी और उनके साथी मुनमुन को तीन गोली लगी। एसपी ने बताया कि गर्दन में दो गोली लगने से सौरभ कुमार की मौत हो गई. वहीं, उनके साथी मुनमुन घायल हैं और पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।