ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : पीट - पीटकर बुजुर्ग की कर दी हत्या, खेत में फेंका शव

31-Jan-2023 01:28 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आये दिन कहीं न कहीं ये अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों द्वारा अपने काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है।  हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमा भी पहले से अधिक एक्टिव हुई है, लेकिन इसके बाबजूद अपराध के आकड़ों में अधिक कमी नजर नहीं आ रही है।  इस बीच अब बेगूसराय में कुछ बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या कर  दी गई है और शव को घर से दूर ले जाकर खेत में फेंक दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर चौर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना पुलिस टीम को मिली, जिसके बाद टीम उस जगह पहुंच कर पुरे मामले की जांच - पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, भारी संख्या में पहुंची टीम को देखकर आस- पास के ग्रामीण भी वहां आ गए।  लेकिन, इनमें से किन्हीं के द्वारा शव की पहचान नहीं की गई है। 


इधर, इस शव को देखने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि, इसका शव किसी दूसरे जगह गला दबाकर हत्या करके मानोपुर चौर में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस की टीम ने  फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की हत्या किसने और क्यों की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि, शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक का उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।