शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
27-Aug-2023 02:25 PM
By First Bihar
BUXAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने खेत में काम करने जा रहे एक शख्स को सरेआम गोली मार दी। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। घटना राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी गांव की है।
बताया जा रहा है कि डिहरी गांव निवासी महंत राय के 45 वर्षीय बेटा चंदन राय रविवार की सुबह काम करने के लिए खेत में जा रहे थे। इसी दौरान नागेंद्र हाई स्कूल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में चंदन राय के हाथ में गोली लग गई और वे जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल चंदन राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीबारी की इस घटना के बावजूद पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से किसी तरह का कोई आवेदन थाने में नहीं मिला है और पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उधर, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।